Headline
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ
चमोली में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण तेज, डीएम ने दिए समयबद्ध नोटिस वितरण और निष्पक्ष सुनवाई के निर्देश
चमोली में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण तेज, डीएम ने दिए समयबद्ध नोटिस वितरण और निष्पक्ष सुनवाई के निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शतप्रतिशत छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के दिये निर्देश
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने शतप्रतिशत छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के दिये निर्देश
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

योगी के बाद सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में सीएम धामी ने मारी बाजी

योगी के बाद सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में सीएम धामी ने मारी बाजी

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में धामी को 51.1 फीसद लोगों ने किया पसंद 

यूसीसी, नकलरोधी कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के निर्णय बने नजीर

देहरादून। योगी आदित्यनाथ के बाद पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है।
एक सर्वे में यह तथ्य उभर कर सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह नव भारत टाइम्स ने अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सीएम योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर सर्वे कराया। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर 51.1 फीसद जनता ने पोल कर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर मुहर लगाई है। जबकि पोल के दौरान जनता ने कमेंट के माध्यम से भी मुख्यमंत्री धामी के फैसलों और कामकाज की खुलकर तारीफ की है।

इसके अलावा सर्वे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा को 16.9 फीसदी, गोवा के प्रमोद सांवत को 16.3 फीसद तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मात्र 15.7 लोगों ने वोट दिया है। उल्लेखनीय है कि पहले भी इंडियन एक्सप्रेस के देश के ताकतवर भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री धामी ने 61 वां स्थान प्राप्त कर खासी धाक जमाई थी। जबकि विकास कार्यों को लेकर नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों(एसडीजी) रैंकिंग में भी देशभर में उत्तराखंड को पहला स्थान दिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने अपने काम पर लोकप्रियता की लंबी लकीर खींची है। इधर, मुख्यमंत्री धामी की आमजनों के बीच तथा सोशल मीडिया में भी खासी लोकप्रियता है। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के बाद देश में सबसे ज्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में दर्ज हो चुके हैं। अकेले फेसबुक पेज पर उनके फॉलोवर्स एक करोड़ पार हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने ऐसे बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महज तीन साल में विकास के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। सबसे पहले देश का पहला सख्त नकलरोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री धामी ने देश के लिए नजीर पेश की है। खासकर उत्तराखंड के बाद यूपी और केंद्र सरकार ने कड़ा नकलरोधी कानून लागू किया है। इसके अलावा भारतीय संविधान में दी गई समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी कानून की व्यवस्था को सबसे पहले राज्य में लागू करने का निर्णय लेकर देशभर में मिसाल कायम की है। इसके अलावा सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही सख्त दंगारोधी कानून, धर्म परिवर्तन कानून जैसे कई बड़े कानून बनाए हैं। इसके अलावा सिलक्यारा सुरंग आपदा में 41 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू, जोशीमठ आपदा से निपटने से लेकर हल्द्वानी और राज्य में हाल ही में केदारनाथ आपदा समेत अन्य स्थानों पर आई आपदा में मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।

लोकसभा चुनाव में देशभर में जहां ताबड़तोड़ जनसभाएं की हैं, वहीं उत्तराखंड की पांचों सीटों पर रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलाई है। सीएम धामी राज्य के हित में लिए गए फैसलों से मातृशक्ति और युवा वर्ग में लोकप्रिय माने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top