Headline
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
पंजाब: मोगा में घर के बाहर चार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; दो गंभीर
पंजाब: मोगा में घर के बाहर चार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; दो गंभीर
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी की सराहना की।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि चिकित्सा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य के चिकित्सकों का दायित्व केवल मरीजों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना भी है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अजय आर्य, डॉ. बसंत जोशी, डॉ. एच.एस. पांडे, डॉ. ए.के. सिन्हा, डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉ. गौरव जिंदल और राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सामिस्तान अहमद सहित संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. गणेश सिंह ने किया। दो दिवसीय ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आयोजन 25 और 26 अक्टूबर को किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Back To Top