Headline
महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा, 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा, 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज
दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर
दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार
विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

नई दिल्ली। बिहार से मादक पदार्थ लाकर हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में उसकी सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यश बिश्नोई निवासी पिल्लूखेड़ा, जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 656 ग्राम अफीम और 21 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी चंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, 25 नवंबर को एसआई प्रवीर सिंह अपनी टीम के साथ दिल्ली में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे रोहिणी सेक्टर-34 बस स्टॉप के पास बवाना नहर पुल की ओर से एक युवक बैग लेकर आता दिखाई दिया। वह बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ सड़क पार कर रहा था।

पुलिसकर्मियों को क्राइम ब्रांच की जैकेट में देखकर युवक अचानक घबरा गया और अपना रास्ता बदलकर बवाना नहर की तरफ भागने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 656 ग्राम अफीम और 21 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2016 से ट्रक और अन्य वाहन चलाकर अपना जीवनयापन कर रहा था। इसी दौरान उसे अफीम की लत लग गई। वह हाईवे पर स्थित ढाबों से अफीम खरीदकर सेवन करता था। बाद में जल्दी पैसा कमाने के इरादे से उसने नशे की तस्करी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 से यश बिहार के मुजफ्फरपुर से अफीम और एमडीएमए खरीदकर लाने लगा था। इसके बाद वह इन मादक पदार्थों को जींद, रोहतक और सोनीपत से सटे दिल्ली के बाहरी गांवों में बेचता था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पारिवारिक हालात के बारे में भी जानकारी दी। उसने बताया कि वर्ष 2015 में उसके पिता सुभाष ने मुरादाबाद में अपने एक सहकर्मी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से वह फरार है। इसके बाद उसकी मां बबीता ने पिल्लूखेड़ा निवासी पवन से दूसरी शादी कर ली थी।

Back To Top