Headline
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

स्वास्थ्य विभाग में खराब व बेकार वाहनों की नीलामी करेगी जिला स्वास्थ्य समिति

स्वास्थ्य विभाग में खराब व बेकार वाहनों की नीलामी करेगी जिला स्वास्थ्य समिति
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों का होगा एक ही कलर कोड 
आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दें सरकारी अस्पताल
देहरादून।  प्रदेश भर के चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से खड़े खराब व बेकार वाहनों की नीलामी अब जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दिया जायेगा ताकि अधिक से अधिक मरीजों को सरकारी अस्पतालों की ओर आकर्षित किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को विधान सभा स्थित सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों एवं कार्यालयों में वर्षों से खड़े निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी की जिम्मेदारी जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ्य समिति को दिया जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में तमाम सुविधाओं के बावजूद निजी अस्पतालों की अपेक्षा आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार कम संख्या में हो रहा है, जिनकी संख्या बढाने के लिए विभागीय  अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने होंगे तथा सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ानी होंगी।
डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आने वाले समय में सभी राजकीय अस्पतालों का एक ही कलर कोड निर्धारित किया जाए समस्त अस्पतालों में गेट के साथ ही समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी संबंधी दो-दो बोर्ड स्थापित किये जाएं तथा अस्पतालों में प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग की बेड शीट निर्धारित की जाए। इसके अलावा अधिकारियों एवं कार्मिकों की समय पर उपस्थिति के लिए बायो मेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभिन्न चिकित्सालयों में एक ही पटल पर 03 वर्ष से अधिक समय से तैनात कार्मिकों का पटल बदलने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। विभागीय मंत्री ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये । जिनका निर्माण सीएसआर फण्ड से किया जायेगा।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों द्वारा खर्च बजट की भी समीक्षा की गई जिसमें उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के  अंर्तगत उपकरण एवं दवा खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य, आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक, स्वाति एस भदौरिया, अपर सचिव, अनुराधा पाल, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य, डॉ. तारा आर्य, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य, डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. मनु जैन, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आरएस बिष्ट, डॉ. जौहरी, डॉ. चुफाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top