Headline
ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम

दून पुलिस की कार्रवाई में 8.35 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलिया में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार, दो आरोपितों की तलाश जारी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 सुपर जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र

हजारीबाग में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

बड़ौत में शादी समारोह से लौट रहे परिवार से हार लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक

हजारीबाग में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

हजारीबाग में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग स्थित मंडई मोहल्ले में घरेलू कलह के चलते एक महिला की जान चली गई। पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति सुरेंद्र भुइंया को गिरफ्तार किया है। घटना 20 नवंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने अगले दिन सुबह पत्नी की मौत की जानकारी आसपास के लोगों को दी और फिर वहां से फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद वह शराब पीकर घर लौटा था। उस समय उसकी पत्नी उषा देवी सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी रातभर घर में ही मौजूद रहा। अगले दिन सुबह उसने मोहल्ले के लोगों को पत्नी की मौत के बारे में बताया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं, आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र भुइंया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Back To Top