Headline
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
06 साल से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई
06 साल से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
दून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
दून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

दून पुलिस की सख्ती: ISBT पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे 7 हुड़दंगी गिरफ्तार

दून पुलिस की सख्ती: ISBT पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे 7 हुड़दंगी गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे सात लोगों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को पटेलनगर पुलिस को आईएसबीटी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग शांत नहीं हुए और दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने और सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके से सात लोगों को हिरासत में लेकर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शोएब (24), मोनिस (21), आरिस (23), सदान (21), फैजान अहमद (34), रहमान (30) और इमरान (40) शामिल हैं। सभी पटेलनगर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top