Headline
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का
पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर
पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छात्र-छात्राओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित PG एवं हॉस्टलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

दिनांक 20 अगस्त की देर रात पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने क्षेत्र के PG एवं हॉस्टलों की सघन जांच की। इस दौरान संचालकों से वहां रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी ली गई तथा सभी का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने हॉस्टल एवं PG संचालकों को परिसर में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगवाने, रात्रि 10 बजे के बाद छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर नियंत्रण रखने, बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही प्रवेश देने तथा आने-जाने वाले व्यक्तियों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई छात्र या छात्रा आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है अथवा नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित शिकायत मिलती है, तो संबंधित छात्र के साथ-साथ प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग अभियान के दौरान 4 हॉस्टलों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, देर रात अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए 4 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

दून पुलिस ने PG एवं हॉस्टल संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा अपने प्रतिष्ठानों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी अथवा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top