Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

मोहाली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। भारत और अफगानिस्तान की टीम के लिए जून महीने में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए यह बेहतर अवसर है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। ऐसे में दोनों पारियों के दौरान ओस का असर देखने को मिल सकता है।

मोहाली में इन दिनों जबरदस्त ठंड है। शीत लहर के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि शीत लहर के कारण मैच रद्द भी हो सकता है। मोहाली में धुंध और कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। अगर मैच के दौरान कोहरा हुआ तो खिलाड़ियों को समस्या होगी।

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम टी-20 सीरीज के पहले मैच में सारी निगाहें कप्तान रोहित शर्मा पर आ टिकी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले में रोहित के साथ विराट कोहली को भी वापसी करनी थी, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने मैच की पूर्व संध्या पर स्पष्ट कर दिया कि विराट इस मैच में अपने पारिवारिक कारणों से नहीं खेलेंगे। कोहली सीरीज के अंतिम दोनों मैच में वह उपलब्ध रहेंगे।

रोहित शर्मा नवंबर 2022 के बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरेंगे। यह दोनों देशों के बीच पहली टी-20 सीरीज है। भारत के लिए अच्छी बात यह भी है कि अफगानिस्तान टीम के खतरनाक स्पिनर राशिद खान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विश्व कप से पहले इस अंतिम टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेटर अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद आईपीएल के जरिए कोर ग्रुप में शामिल क्रिकेटरों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वकप के लिए टीम का चयन होगा। विश्व कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। रोहित पर जिम्मेदारी होगी कि जिस तरह उन्होंने वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दी, उसी तरह वह यहां भी प्रदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top