Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

अच्छी खबर- कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

अच्छी खबर- कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

चुनाव आयोग ने दी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश

देहरादून । श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतुय कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन के लिये दो कार्डियोलॉजिस्ट तथा तीन कैथ लैब टेक्निशियन की तैनाती की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से भी उक्त पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में विभागीय सचिव आर. राजेश कुमार ने मिशन निदेश, एनएचएम को पत्र जारी कर कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के रिक्त 05 पदों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। डा. रावत ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को खास फायदा मिलेगा।

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के चलते प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग ने चारधाम यात्रा को दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट एवं कैथ लैब टेक्नीशियन के पदों को भरने, यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों के लिये हेल्थ एडवाजरी करने, चिकित्सा सुविधाओं तथा तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श से अवगत कराये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती करने की मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top