Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान की जिंदगी में पानी का क्या महत्व है. डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि जितना हो सके पानी पीजिए. खासकर गर्मियों में तो खूब पानी पीजिए. क्योंकि गर्मियों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. कई रिसर्च साफतौर पर यह बात कहती है कि एक इंसान को हर रोज 3 लीटर पानी पीना चाहिए. पानी पीने से शरीर से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है. आज हम बात करेंगे कि एक महिला को खासकर गर्मियों में कितना लीटर पानी पीना चाहिए?

खासकर भारतीय महिला पानी कम पीती हैं. जिसके कारण उन्हें गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत होती है. आज हम उन्हीं सब मुद्दों पर बात करेंगे. साथ ही बात करेंगे शरीर को एक्टिव और ठीक ढंग से काम करे इसके लिए पानी की क्या भूमिका है?

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि एक वयस्क इंसान को रोजाना 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी शिकायते  नहीं होती है. अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. एक दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीना बेहद जरूरी है।

गर्मियों में एक दिन में महिला को पीना चाहिए इतना पानी
हालांकि हर इंसान के शरीर में पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है. पोषण और आहार विज्ञान अकादमी के मुताबिक सेहतमंद महिलाओं को लगभग हर रोज 6 ग्लास पानी पीना चाहिए. वहीं पुरुषों को लगभग 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

शरीर के हिसाब से पिएं पानी
एक इंसान को कितना पानी पीना चाहिए यह पूरी तरह से उसके शरीर और काम पर निर्भर करता है. अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन धूप में काम कर रहा है तो उसके शरीर में पानी की खपत ज्यादा होगी. वहीं कोई व्यक्ति वर्क फ्रॉम होम या एसी में बैठकर काम करता है तो उसके शरीर में पानी खपत अलग होगी. इसलिए अपने शरीर के जरूरत के हिसाब से पानी पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top