Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

खटीमा जीते तो यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी – सीएम धामी

खटीमा जीते तो यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी – सीएम धामी

सीएम ने खटीमा में विपक्ष पर किये प्रहार

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खटीमा मेरी कर्मभूमि रही है। यहीं से आप लोगों ने सर्वप्रथम मुझे विधानसभा में भेजा था। यहां से यदि रमेश की जीत की गारंटी मिलती है तो खटीमा का विकास मेरी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि खटीमा के विकास के लिए हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं। यह जनता को तय करना है कि वह सनातन को बढ़ावा देने वाली भाजपा के साथ खड़े हैं या फिर सनातन को कीड़े-मकोड़े और बैक्टीरिया बताने वाले कांग्रेस के साथ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनिकों का अपमान करती है और अलगावववाद, आतंकियों और जिहादियों का समर्थन करने वालों का साथ देती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है साथ ही थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मसूरी और बागेश्वर में थूक जिहाद को बढ़ावा देने वाले आज जेल में है।

इस अवसर पर अनिल डब्बू, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, विवेक सक्सेना, रणदीप नामधारी, प्रेम सिंह, किशन सिंह बिंद्रा,सतीश, जीवन धामी, विमला बिष्ट, राजपाल सिंह, लीलावती राणा, गणेश, रविंद्र राणा, गोपाल बोहरा, विमला, प्रकाश तिवारी समेत कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

सीएम धामी के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में रोडशो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अपार जोश और उत्साह देखने को मिला। हर मोड़ और चौराहे पर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूलों व मालाओं से जोरदार स्वागत किया। भारी ठंड के बावजूद सीएम धामी के स्वागत में लोग सड़कों पर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top