Headline
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर, पुलिस ने जारी किया नया यातायात प्लान 

नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर, पुलिस ने जारी किया नया यातायात प्लान 

सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

हल्द्वानी। वीकेंड पर हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों, आम लोगों और वाहन चालकों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

जारी रूट प्लान के तहत बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। रामपुर रोड से नैनीताल जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे। रामपुर रोड से भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहे से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
इसी तरह कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जरूरत के हिसाब से व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा सकता है। ड्यूटी में कहीं भी लापरवाही या कमी पाई जाती है तो संबंधित कार्मिक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top