Headline
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9.38 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9.38 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका
भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका
बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार
बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार

बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने ससुर को फोन कर इसकी जानकारी दी और घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने के करीब सात घंटे बाद महिला के पिता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बंद घर खुलवाया तो कमरे के अंदर महिला का शव मिला।

मृतका की पहचान रसूलपुर निवासी सीमा वर्मा के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले संदीप से हुई थी। संदीप ऑटो चलवाने के साथ लखनऊ में एक डॉक्टर की गाड़ी भी चलाता था। दंपती की आठ वर्षीय बेटी सिद्धि कक्षा दो में पढ़ती है।

मृतका के पिता धर्मेश के मुताबिक, संदीप ने फोन करके उन्हें बताया था कि उसने सीमा की हत्या कर दी है। इसके बाद वह घर बंद करके वहां से चला गया। बेटी के घर पहुंचने पर दरवाजा बंद मिला। बाद में स्थानीय सभासद के पति बृजेश ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आफताब आलम भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ मृतका के पिता और अन्य परिजनों से जानकारी जुटाई।

दादी के पास रहती थी आठ वर्षीय बेटी

सीमा और संदीप दोनों काम के सिलसिले में अक्सर लखनऊ आते-जाते थे। उनकी बेटी सिद्धि ज्यादातर समय पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी सुनीता के पास रहती थी। दादी के मुताबिक, बच्ची अक्सर उनके साथ ही रहती थी। मां की मौत और पिता के फरार होने के बाद अब बच्ची की देखभाल को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार पति की तलाश की जा रही है।

Back To Top