Headline
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

नए वर्ष के लिए शराब तस्करों की बढ़ी सक्रियता, रोज ढूंढ रहे नए तरीके

नए वर्ष के लिए शराब तस्करों की बढ़ी सक्रियता, रोज ढूंढ रहे नए तरीके

पटना। नए वर्ष में पार्टियों में शराब परोसे जाने को लेकर शराब तस्करों की सक्रियता इन दिनों काफी बढ़ गई है। शराब तस्कर जहां तस्करी के लिए रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं, वहीं पुलिस और उत्पाद विभाग भी इन तस्करों को पकडऩे के लिए चौकस है। गोपालगंज में पिछले 24 घंटे की बात करें तो पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर द्वारा बाइक में पेट्रोल वाली टंकी और सीट कवर को ही शराब छिपाने का ठिकाना बनाने के तरीके को पकड़ा है।

यही नहीं, तस्कर शरीर में जैकेट के अंदर भी शराब छिपाकर तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद पुलिस ने पांच शातिर तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा किया है। गोपालगंज के उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूपी से बाइक की टंकी, सीट कवर के अंदर और शरीर में सेलोटेप से चिपका कर शराब की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन बाइक और 395 बोतल शराब बरामद की गयी है।

उन्होंने कहा कि शराब तस्करों को पकडऩे के लिए ड्रोन, स्कैनिंग मशीन की मदद ली जा रही है। नए वर्ष को लेकर उत्पाद पुलिस ने चेकपोस्ट पर चौकसी बढ़ा दी है। इधर, पुलिस ने शराब सेवन और तस्करी से जुड़े 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, पशु के चारे में शराब की बोतलें छिपाकर लाई जा रही थी, उसे पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, गोपालगंज पुलिस ने शराब से भरी लग्जरी कार को जब्त किया है। जब्त कार के साथ वैशाली के रहने वाले दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्रेजा कार से 310 लीटर शराब बरामद की गयी। यह कार्रवाई फुलवरिया पुलिस ने मीरगंज-भोरे पथ पर वाहन जांच के दौरान की। बिहार में शराबबंदी है और शराब के किसी तरह के व्यापार और सेवन पर प्रतिबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top