Headline
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

ऋषिकेश में मोबाइल स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, 1.36 लाख रुपये का मोबाइल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके

बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश

13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

भुवनेश्वर में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार; लैपटॉप और मोबाइल जब्त

भारत-यूके व्यापार समझौता: तीसरे देशों से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच होने वाले कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) के लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने रूल्स ऑफ ओरिजिन को अधिसूचित कर दिया है। इन नियमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यापार समझौते का लाभ केवल उन्हीं वस्तुओं को मिले, जिनका वास्तविक उत्पादन भारत या यूके में हुआ हो।

सरकार के अनुसार, यदि किसी उत्पाद में तीसरे देश से आयातित सामग्री का उपयोग किया गया है, तो उसे निर्धारित स्थानीय मूल्य संवर्धन और निर्माण प्रक्रिया की शर्तों को पूरा करना होगा। ऐसा नहीं होने पर उस उत्पाद को समझौते के तहत मिलने वाली शुल्क छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

नए नियमों का मुख्य उद्देश्य तीसरे देशों द्वारा भारत-यूके व्यापार समझौते का गलत फायदा उठाने की संभावनाओं को रोकना है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पात्र उत्पाद ही रियायती शुल्क व्यवस्था के दायरे में आएं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी, घरेलू उद्योगों को सुरक्षा मिलेगी और भारत तथा यूके के बीच आयात-निर्यात अधिक संतुलित और भरोसेमंद बनेगा। साथ ही, नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Back To Top