Headline
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी

नौकरी तलाश रहे भारतीय युवाओं को 7 देशों से ऑफर, सरकार की मदद से भर्ती शुरू, लाखों में होगी सैलरी

नौकरी तलाश रहे भारतीय युवाओं को 7 देशों से ऑफर, सरकार की मदद से भर्ती शुरू, लाखों में होगी सैलरी

चंडीगढ़। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सुनहरा मौका आया है। खास उन युवाओं के लिए विदेश में नौकरी अपने हुनर के मुताबिक नौकरी ढूढं रहे हैं। भारत में 7 देशों से विभिन्न क्षेत्रों में हुनर रखने वाले युवाओं की डिमांड आई है। विदेश में नौकरी के लिए जाने में राज्य सरकारें मदद भी करेंगी। इजराइल में नौकरी के लिए हरियाणा में भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा सरकार पूरी तरह से इनवॉल्व रहेगी। इसके लिए इजराइल से 15 सदस्यीय टीम भारत पहुंच चुकी है। हरियाणा में 20 जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जिसमें सेलेक्टेड लोगों को इजराइल सरकार हेल्थ इंश्योरेंस के साथ, फूड, आवास और हर महीने 16,515 रुपए बोनस के साथ 1.37 लाख रुपए की सैलरी देगी। गौरतलब है कि इजराइल और फिलिस्तीन विवाद के बाद इजराइन ने फिलिस्तीनियों के वर्क परमिट को रद्द कर दिया है। जिसके बाद वहां कामगारों की कमी हो गई है।

हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश में चलेगी भर्ती प्रक्रिया
एचकेआरएन यानी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए यह भर्ती की जा रही है। एचकेआरएन  13,294 पदों पर विदेश युवाओं को नौकरी दिलवाएगा। 7 देशों में 13,294 पदों के लिए भारत के युवाओं की डिमांड आई है। इसके लिए पद, योग्यता और सैलरी सार्वजनिक कर दी गई है, ताकि विदेश जाने के इच्छुक युवा पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एचकेआरएन  की वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा।वहीं बता दें कि हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 23 से 31 जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक युवक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर विदेश में नौकरी करने और सेटल होने का सपना पूरा कर सकते हैं।

एचकेआरएन  भेजेगा युवाओं को विदेश
गौरतलब है कि हरियाणा पंजाब सहित कई भारत के कई राज्यों के लोग विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। लीगल तरीके से मौके नहीं मिलने के कारण लोग डोंकी रूट ले लेते हैं। इस खतरनाक सफर में कई लोगों को जान तक गवांनी पड़ती है। इसके साथ फर्जी एजेंटों के चक्कर में काफी लोग फंस कर अपने खून पसीने की कमाई गवां देते हैं। इन सब समस्याओं को देखते हुए अब निगम खुद ही विदेश भेजने के लिए आवश्यक लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसी लाइसेंस मिल जाएगा, निगम इच्छुक युवाओं को विदेश भेजने लग जाएगा।

किस देश से कितनी डिमांड
जिन 7 देशों ने युवाओं की डिमांड भारत भेजी है, उसमें यूके, इजराइल, फिनलैंड, जापान, उज्बेकिस्तान, यूएई और रूस शामिल हैं।
यूके में 2500 हेल्थकेयर, नर्स चाहिए। इनका वेतन 28 हजार से 29 हजार पौंड प्रति वर्ष होगा। इसके लिए बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम, जीएनएम, एक साल का अनुभव और आईईएलटीएस पास होना चाहिए। उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए और कंपनी मेडिकल इंश्योरेंस देगी और पहले 2 महीने फ्री आवास देगी।

इजराइल में 10 हजार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की डिमांड आई है। फ्रेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, प्लास्टरिंग, सेरामिक टाइल, यार्न बेडिंग करने वालों की जरूरत है। इसके लिए वेतन 1.37 लाख प्रति महीना होगा। इसके लिए योग्यता 10वीं पास, 3 साल का अनुभव और उम्र 25 से 45 साल होनी चाहिए। काम के दौरान ओवरटाइम भी मिलेगा।

फिनलैंड में 50 हेल्थ केयर गिवर चाहिए। वेतन लगभग 1.90 लाख रुपए प्रति महीना होगा।

जापान में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 20 रेस्टोरेंट स्टाफ चाहिए। हर महीने 2.40 लाख येन यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से 1.35 लाख सैलरी मिलेगी।

उज्बेकिस्तान में 100 स्ट्रक्चरल फिटर, फेब्रिकेटर, 100 असिस्टेंट स्ट्रक्चरल फिटर, 100 स्ट्रक्चरल सुपरवाइजर, 50 कटिंग मशीन ऑपरेटर्स चाहिए।

यूएई में 200 हैवी बस ड्राइवर, 95 लाइट बस ड्राइवर, 50 महिला हाउसकीपिंग अटेंडेंट, 20 महिला क्लीनर, 13 महिला रेजिडेंट टेक्नीशियन चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top