Headline
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित

अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण

तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन

गौकशी के आरोपियों से दून पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज

जैकी श्रॉफ की नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन’ का टीजर सामने आते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म सुपरहीरो की दुनिया को एक अलग अंदाज में पेश करती नजर आ रही है, जिसमें परिवार, रहस्य और कल्पना का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

टीजर की झलक
करीब एक मिनट सात सेकंड के इस टीजर में एक स्कूली बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो अपने जीवन के एक बड़े रहस्य को छुपाकर जी रहा है। उसे अचानक स्कूल बदलना पड़ता है, लेकिन वह इस बात को किसी से साझा नहीं करता। वजह बेहद चौंकाने वाली है—अगर उसका राज खुल गया तो पृथ्वी पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसके दादा के पास मौजूद असाधारण शक्तियों का खुलासा होता है। टीजर के अंत में दादा के रूप में जैकी श्रॉफ सुपरहीरो अवतार में नजर आते हैं, जो फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देते हैं।

स्टारकास्ट 
फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, मिहिर गोडबोले, शिवांश चोरगे, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, कुमार सौरभ, भाग्यश्री दास और शरत सक्सेना अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

निर्देशन और निर्माण
फिल्म का निर्देशन और लेखन मनीष सैनी ने किया है। वहीं इसका निर्माण जी स्टूडियोज और अमदावाद फिल्म्स के बैनर तले किया गया है, जो इसे एक बड़े स्तर की प्रस्तुति बनाता है।

(साभार)

Back To Top