Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

जापान की हॉकी टीम एशिया कप में पदक जीतने को तैयार, राजगीर में टूर्नामेंट का इंतजार

जापान की हॉकी टीम एशिया कप में पदक जीतने को तैयार, राजगीर में टूर्नामेंट का इंतजार

29 अगस्त से एशिया कप में दिखेगा दम, कप्तान राइकी फुजीशिमा बोले – इस बार जिंक्स तोड़कर पोडियम पर आएंगे

राजगीर (बिहार): प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2025 में हिस्सा लेने के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम शनिवार देर रात राजगीर पहुंची। अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में जापान पांच बार चौथे स्थान पर रहा है लेकिन कभी पदक नहीं जीत पाया। इस बार टीम के इरादे बुलंद हैं और ‘पोडियम फिनिश’ को लेकर खासा आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है।

जापान को एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 18वां स्थान प्राप्त है। उसे पूल-ए में रखा गया है, जिसमें मेजबान भारत, चीन और कजाखस्तान शामिल हैं। टीम का पहला मुकाबला 29 अगस्त को कजाखस्तान से होगा। इसके बाद 31 अगस्त को भारत से और 1 सितंबर को चीन से भिड़ंत होगी।

कप्तान राइकी फुजीशिमा का आत्मविश्वास

राजगीर आगमन पर जापानी टीम के कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा: “यह हमारा राजगीर में पहला टूर्नामेंट है और हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य इस बार एशिया कप जीतकर 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना है।” उन्होंने यह भी माना कि भारत के खिलाफ मुकाबला सबसे कठिन होगा। “भारत इस प्रतियोगिता की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है और घरेलू दर्शकों का समर्थन भी उन्हें मिलेगा, लेकिन हमारी तैयारियां पूरी हैं और हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हैं। इस बार हम ज़रूर पोडियम फिनिश करेंगे।”

पूल-ए का कार्यक्रम (जापान)

तारीख मुकाबला स्थान
29 अगस्त जापान बनाम कजाखस्तान राजगीर
31 अगस्त जापान बनाम भारत राजगीर
1 सितंबर जापान बनाम चीन राजगीर

राजगीर में तैयारियां जोरों पर

बिहार के राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जापानी टीम की आवभगत को लेकर राज्य प्रशासन और हॉकी इंडिया के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हैं।

स्थानीय आयोजकों ने जानकारी दी है कि सभी टीमों के लिए ठहरने, अभ्यास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top