Headline
विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश
टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश
टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा

दून पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त ने उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम विस्फोट की धमकी से सम्बन्धित पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से की थी प्रसारित,

अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली नगर मे बीएनएस एंव आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया था अभियोग,

अभियुक्त के कब्जे से सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट प्रसारित करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद,

देहरादून- कोतवाली नगर में अज्ञात द्वारा ईलैक्ट्रानिक डीवाईस का उपयोग करते हुए उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम के धमाके से सम्बन्धित धमकीपूर्ण पोस्ट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिससे आमजन में भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न हुआ तथा उत्तराखण्ड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एवं लोक शांति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होने की संभावना के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर निम्न आईडी  https//www-instagram-com/jaspreet-devil (Private/Locked Account) तथा (https//Û-com/uknewspage/status/20686005665369929581&46) एंव फेसबुक पेज पर India Insder Update की पोस्ट डिलीट Indiainsidernewafb) से पोस्ट प्रचारित करने पर कोतवाली नगर देहरादून में मु0अ0सं0-222/2026, धारा 351(3), 353 बीएनएस एवं 66एफ आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस, साइबर विश्लेषण एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित करने के लिये जानकारियां एकत्रित की गई। विभिन्न तकनीकी माध्यमों एवं सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन चिन्हित करते हुए दिनांक 28.06.2026 को अभियुक्त जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह भूसा स्टोर के पास वाली गली, कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि कुछ दिन पूर्व जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों एवं निहंग सिखों के मध्य हुए विवाद तथा उसके उपरांत हुई पुलिस कार्रवाई से वह आक्रोशित था। उक्त घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया रील देखने के बाद उसने लोगों में आतंक एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने तथा उत्तराखण्ड पुलिस को चुनौती देने के उद्देश्य से अपनी इंस्टाग्राम आईडी “Jaspreet- devil” से टिप्पणी करते हुए 25 जून 2026 को उत्तराखण्ड के सभी थानों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से धमकीपूर्ण टिप्पणी पोस्ट करने वाले मोबाइल फोन को बरामद किया गया है, उक्त बरामद मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विधिक परीक्षण कराया जा रहा है।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
जसप्रीत सिंह पुत्र स्व. जोगिन्द्र सिंह
निवासी- 9619/6, कोतवाली बाजार सराय, थाना कोतवाली नगर, जिला अम्बाला, हरियाणा, उम्र- 26 वर्ष।

बरामदगी
1-मोबाइल फोन(सोशल मीडिया में धमकी सदेंश प्रचारित/प्रसारित करने में प्रयुक्त)

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश चन्द भट्ट, कोतवाली नगर, देहरादून।
2. व0उ0नि0 विकास रावत,
3. उ0नि0 कमल सिंह रावत,
4. अ0उ0नि0 राजेश शाह,
5. का0 लोकेन्द्र,
6. का0 नरेन्द्र,
7. का0 इफ्तकार,

अपील
देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक, धमकीपूर्ण अथवा आतंक फैलाने वाली पोस्ट अथवा टिप्पणी करना गंभीर दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया पर की गई प्रत्येक गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है तथा उत्तराखण्ड पुलिस की आधुनिक तकनीकी एवं साइबर जांच प्रणाली के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Back To Top