Headline
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में
गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन येलो अलर्ट जारी; आज फिर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन येलो अलर्ट जारी; आज फिर बदलेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से राहतभरी धूप के बीच फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। शुक्रवार को जहां दिनभर कई पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहा, वहीं देर शाम आकाशीय बिजली और तेज बारिश ने लोगों को फिर से सतर्क कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी में अब भी सबसे अधिक सड़कें बंद

पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्यभर में कई सड़कें बंद हो गई थीं। उत्तरकाशी जिला अभी भी सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कई ग्रामीण सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं। इसके चलते कई गांवों में लोग फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सड़कें खोलने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

शनिवार को भी मौसम का मिजाज रह सकता है बदला-बदला

हरिद्वार स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार, 6 सितंबर को उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देहरादून का मौसम

राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। शहर और इसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 32 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य से मानसून अभी पूरी तरह गया नहीं है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।”मौसम कभी भी करवट ले सकता है, ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें,” — मौसम विभाग।

Back To Top