Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

उत्तराखंड में छह साल बाद अपने तय समय पर पहुंचेगा मानसून, इस दिन से बरखेंगे मेघ 

उत्तराखंड में छह साल बाद अपने तय समय पर पहुंचेगा मानसून, इस दिन से बरखेंगे मेघ 

देहरादून। उत्तराखंड में करीब छह साल बाद मानसून के अपने तय समय पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार 20 से 25 जून के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। जबकि बीते छह सालों की बात करें तो इसके पहुंचने के समय में विलंब ही होता आया है।

सिर्फ 2021 में मानसून समय से पहले 18 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह बताते हैं कि मानसून पहुंचने का समय हवा की गति और दिशा पर भी निर्भर करता है। इस वर्ष अभी तक मानसून की गति सामान्य बनी हुई है और 31 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। जिससे कि इसके 20 से 25 जून तक प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है।

पांच साल देरी से पहुंचा मानसून: प्रदेश में मानसून के पहुंचने का सही समय 20 से 25 जून माना जाता है। वहीं पंतनगर विवि से मिले आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में बीते छह सालों में पांच बार मानसून देरी से पहुंचा है।

साल 2017 और 18 में मानसून ने प्रदेश में एक ही दिन 28 जून को एंट्री ली। वहीं 2019 और 20 में तीन जुलाई को मानसून उत्तराखंड पहुंचा। 2021 में यह तय समय से पहले 18 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने पर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के प्रदेश में आने के समय में बदलाव देखा गया है। हालांकि यह सामान्य समय के आसपास ही रहता है। इस वर्ष अभी तक सामान्य गति से मानसून आ रहा है। इसके 20 से 25 जून तक कुमाऊं में सक्रिय होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top