Headline
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

प्रदेश में 40 हजार से अधिक दीदियां बन चुकी हैं लखपति

प्रदेश में 40 हजार से अधिक दीदियां बन चुकी हैं लखपति

पीएम मोदी के 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को करेंगे साकार

सात जनवरी को दून के लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारी परखीं

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में “लखपति बनती दीदीयां” कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 7 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की और कैसे दीदियों को लखपति बनाया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित रोड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा 7 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में 2 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक 40 हजार से अधिक लखपति दीदी प्रदेश में बन चुकी है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से लखपति दीदी के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सचिव ग्राम विकास राधिका झा, आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी सोनिका, मनुज गोयल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top