Headline
पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए

आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार

मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला

अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार

सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी

मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी

मेरठ। शहर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मेरठ के एल ब्लॉक पुलिस चौकी के पास एक युवक ने कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी बाइक को महज नौ सेकेंड में चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहवेज गुरुवार को किसी काम से एल ब्लॉक चौकी के पास आया था। उसने अपनी बाइक कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी की और दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान जींस और टी-शर्ट पहने एक युवक वहां पहुंचा। उसने मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोला और उसे लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूरी वारदात को केवल नौ सेकेंड में अंजाम दिया। घटनास्थल के पास ही पुलिस चौकी होने के बावजूद बाइक चोरी की घटना सामने आने से लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो के आधार पर बाइक मालिक और पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

लिसाड़ी गेट के एसओ दलबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तारी किए जाने की बात कही।

Back To Top