Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

फाइटर का नया पोस्टर जारी, दिखी ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की शानदार तिगड़ी

फाइटर का नया पोस्टर जारी, दिखी ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की शानदार तिगड़ी

साल 2023 कई बड़ी फिल्मों के लिए बेहतरीन बीता। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण फिल्म पठान हो या फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर इस साल बड़ी-बड़ी जंग देखने को मिली। अब हम सब साल 2023 को अलविदा कहने की तरफ कदम रखते हुए नए साल में एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। साल 2024 के साथ ही दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म कब रिलीज होगी, इस अपडेट को देने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है।

अब तक मेकर्स फाइटर फिल्म से दीपिका पादुकोण से लेकर ऋतिक रोशन और करण सिंह ग्रोवर सहित कई स्टार्स के पोस्टर शेयर कर दिए हैं। इसके अलावा फिल्म के दो गाने और पहला टीजर भी स्टार्स द्वारा रिलीज किया गया। जिसे देखने के बाद फैंस पहली बार  दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन की जोड़ी को देखने के लिए उत्सुक हो गए थे। अब हाल ही में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ-साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को देखते ही फैंस की बैचेनी दोगुनी बढ़ चुकी है।

इस नए पोस्टर को शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन ने ये भी बताया कि उनकी और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बस अब 1 महीना बाकी है। उन्होंने पोस्टर के साथ मूवी का कैप्शन शेयर करते हुए लिखा, एयर ड्रैगन ने आप सबसे 1 महीने में मिलने के लिए अपनी कमर कस ली है। फाइटर थिएटर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। ये फिल्म 75वें गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि 25 जनवरी की डेट सिद्धार्थ आनंद के लिए काफी लकी साबित हुई है। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म पठान भी इस तारीख को ही रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर एक इतिहास लिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top