Headline
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत
भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

नोएडा- कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार से लोग परेशान

नोएडा- कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार से लोग परेशान

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में कोहरे की चादर ने वाहन चालकों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। घरों से निकलने वाले वाहन चालक काफी ज्यादा सतर्क होकर अपने वाहनों को चला रहे हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है। इसके साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज सुबह से ही कोहरे की एक घनी चादर छाई रही। विजिबिलिटी काफी कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऐप से सुबह 9 बजे की अपडेट से मिले आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में एक्यूआई का आंकड़ा 334 और गाजियाबाद में 318 पहुंच गया है। नोएडा में औसत एक्यू आई 334 पर है। सबसे ज्यादा प्रदूषण सेक्टर-62 में है जहाँ एक्यूआई 370 दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर-1 में यह 354 और सेक्टर-116 में 348 दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 336 और इंदिरापुरम में 301, संजय नगर में 331 और लोनी में 306 दर्ज किया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक्यूआई 362 दर्ज किया गया है। कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार से आम जनता परेशान है। प्रदूषण के चलते लोगो के स्वस्थ पर भी बुरा असर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top