Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या चार हजार पार, नए दिशा-निर्देश जारी

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या चार हजार पार, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली। कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, भारत सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन सहित कई अन्य देशों में कोरोना के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ी है, संक्रमितों में मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं। भारत के नजरिए से देखें तो यहां पिछले 20 दिनों से रोजाना औसतन 500 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 760 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। JN.1 वैरिएंट अब तक देश के करीब 11 राज्यों में फैल चुका है, इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 511 हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4423 है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रमण का जोखिम लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संक्रमण पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है। फिलहाल केरल और कर्नाटक, दो राज्यों में संक्रमितों के सबसे अधिक मामले हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने कहा, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण पांच मौतों की भी सूचना है। रोजाना 4-5 लोगों की मौत हो रही है हालांकि इनमें से अधिकतर लोगों में कोमोरबिडिटी की समस्या देखी जा रही है।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोविड टास्क फोर्स ने पॉजिटिव रिपोर्ट वालों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सलाह दी गई है कि जिन लोगों में कोविड-19 का सकारात्मक परीक्षण होता है, वे खुद से ही पांच दिनों के लिए आइसोलेट हो जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि परिवार के बुजुर्गों और कोमोरबिड लोग घर के भीतर मास्क पहनें और संक्रमित से शारीरिक दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top