Headline
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार
अलीगढ़ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, आरोपी फरार
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
सहारनपुर में घर में सो रही ग्राम सेवक कोमल की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
हापुड़ में साइबर ठगी का मामला: धमकी देकर व्यक्ति से 7.28 लाख रुपये ठगे
हापुड़ में साइबर ठगी का मामला: धमकी देकर व्यक्ति से 7.28 लाख रुपये ठगे
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

जनसंख्या गणना में प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल, घर-घर जाकर जुटाई जाएंगी जानकारियां

पौड़ी- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स जिले के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारियां संकलित की जाएंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं खंड शिक्षाधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी ड्यूटी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व की जिम्मेदारी है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश और समाज की वास्तविक स्थिति को समझने तथा भविष्य की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों से जनगणना के निर्धारित प्रश्नों को सही तरीके से पूछने, निष्पक्षता बरतने और उत्तरदाताओं से प्राप्त जानकारी को नियमानुसार दर्ज करने को कहा। उन्होंने आपसी समन्वय बनाए रखने और धार्मिक एवं सामाजिक विविधता के प्रति संवेदनशील रहने पर भी जोर दिया।

जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित प्रश्नावली के अनुरूप जानकारी संकलित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। प्रगणक प्रत्येक व्यक्ति से प्रश्नावली के अनुसार जानकारी प्राप्त करें और उसे सावधानीपूर्वक दर्ज करें, ताकि आंकड़ों में त्रुटि की संभावना कम रहे। उन्होंने फील्ड में कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रिया का पालन करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर राकेश पोखरियाल, जिला प्रभारी जनगणना शिव कुमार एवं वीरेंद्र कुमार, फील्ड ट्रेनर प्रदीप बिष्ट, मेहरबान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back To Top