Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानि आज कारगिल (लद्दाख) पहुंचे, जहां उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. आज सुबह से ही कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद पीएम मोदी शिंकू ला सुरंग का भी उद्घाटन करेंगे।

‘बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा’ 
कारगिल के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंदल पर ट्विट करते हुए लिखा कि 26 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है. हम 25वां कारगिल विजय दिवस मनाएंगे. ये उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है जो हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं. मैं कारगिल युद्ध स्मारक जाऊंगा और हमारे बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।

क्यों हर साल मनाया जाता है कारगिल दिवस?
साल 1999 के मई के महीने से कारगिल युद्ध की शुरुआत हुए थी ये युद्ध पूरे दो महीने तक चला था. इस साल कारगिल युद्ध को हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. हर साल कारगिल दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है. इस दिन देश के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. इस बार देश 25वां कारगिल दिवस मना रहा है।

ये दिन उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था. जीवन का समर्पण करते हुए तमाम मुश्किलों को पार किया. 2 महीने चले इस युद्ध में 26 जुलाई, 1999 भारतीय सेना को जीत हासिल हुई थी. देश के वीरों की कहानी को देशभर के लोगों तक पहुंचाने के लिए हर साल 26 जुलाई को ये दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top