Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

प्रियंका राज्यसभा नहीं मिलने से नाराज?

प्रियंका राज्यसभा नहीं मिलने से नाराज?

कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा नाराज हैं। वे राज्यसभा से अपनी पारी की शुरुआत करना चाहती थीं लेकिन उनको मौका नहीं मिला। पिछले कई बरसों से उनक करीबी नेता इसकी मांग कर रहे हैं। इस बार पक्के तौर पर कहा जा रहा था कि वे राज्यसभा में जाएंगी। उन्होंने खुद इसके लिए बहुत भागदौड़ की थी। पिछले दिनों वे शिमला में थीं तो वही से हैदराबाद गई थीं और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल कर लौटी थीं। कहा जा रहा था कि वे हिमाचल प्रदेश या तेलंगाना से राज्यसभा में जा सकती हैं। जब यह तय हो गया कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा में जाएंगी तब उनकी उम्मीद और बढ़ गई थी कि वे हिमाचल से उच्च सदन में जा सकती हैं। लेकिन उनका नाम नहीं तय हुआ और सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को एक भावुक चिट्ठी  लिखी तो उसमें संकेत दे दिया कि परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि इस बात से प्रियंका नाराज हैं। वे अमेठी में पिछले चुनाव में राहुल गांधी का हस्र देख चुकी हैं। इसलिए उनको पता है कि वे रायबरेली लड़ेंगी तो भाजपा की पूरी मशीनरी उनको हरवाने में जुट जाएगी। इसलिए वे लडऩा नहीं चाहती हैं। इसके अलावा वे बिना किसी प्रभार के महासचिव बना कर रखे जाने से भी नाराज हैं। तभी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 35 दिन से ज्यादा हो जाने के बावजूद वे उसमें शामिल नहीं हुईं। उत्तर प्रदेश में जब राहुल की यात्रा पहुंची तो बताया गया कि प्रियंका बीमार हैं और इसलिए यात्रा में नहीं शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top