Headline
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त

राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा के विकास के रास्ते को चुना-  सीएम धामी 

राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा के विकास के रास्ते को चुना-  सीएम धामी 

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

पीपलकोटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी में बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बद्री विशाल की पुण्यभूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने क्षेत्र की जनता और विकास के लिए हमेशा काम किया है। भंडारी क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। क्षेत्र का विकास आगे भी जारी रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी को जीताना जरूरी है।

राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने चमोली यात्रा के दौरान चमोली के माणा गांव को देश का पहला गांव बताया। आज हर सीमांत क्षेत्र में बसा गांव भारत का पहला गांव कहलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम यात्रा हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण होने पर विश्व के मानचित्र पर भव्य और दिव्य बद्रीनाथ के रूप में आएगा। हेमकुंड साहिब यात्रा और केदारनाथ के लिए रोप वे कार्य का शिलान्यास हो गया है। जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। विंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे, औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि के साथ धोखे और पाप कए हैं। इनके हर पाप की सजा जनता को वोट से देना होगा। लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस हिंदुओं को नीचा दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा हिंदू न कभी हिंसक था, न है और न कभी होगा। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है। कांग्रेस ने उत्तराखंड को हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालन की अपील की।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भोपाल राम टम्टा, चंडी प्रसाद भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top