Headline
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री

रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील, इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स

रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील,  इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। यह इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म के कुछ बीटीएस तस्वीरें सामने आई थी, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

ओटीटी पर बिकने वाली रजनीकांत की सबसे महंगी फिल्म
कोइमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रजनीकांत की किसी फिल्म की यह अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील है। इससे पहले उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के डिजिटल राइट्स भी अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे थे।

‘कुली’ में मिलेगा एक्शन का फुल डोज
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही ‘कुली’ धमाकेदार एक्शन से भरपूर होने की उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें रजनीकांत का किरदार थोड़ा नकारात्मक रंग के साथ नजर आ सकता है।

ये सितारे भी आएंगे नजर
रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में दिखेंगे। श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी फिल्म महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। खास बात यह है कि पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी।

‘वॉर 2’ से नहीं होगी टक्कर
कुछ समय पहले खबरें थीं कि ‘कुली’ की रिलीज डेट ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ से टकरा सकती है। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं होगा। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अलग-अलग रखी गई है।

‘जेलर 2’ में भी आएंगे नजर
हाल ही में रजनीकांत फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया था। इस पुलिस एक्शन ड्रामा में उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। ‘कुली’ के अलावा रजनीकांत ‘जेलर 2’ में भी दिखेंगे। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस सीक्वल में वे एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटेंगे। ‘जेलर’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद फैंस इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top