Headline
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पुणे में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा- आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल श्री नृसिंह मंदिर में तैयारी शुरू

राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा- आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल श्री नृसिंह मंदिर में तैयारी शुरू

श्री नृसिंह मंदिर के शीर्ष पर ध्वज चढ़ाया

मंदिर समिति, एसडीआएफ एवं आईटीबीपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

जोशीमठ/ गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) ने श्री नृसिंह मंदिर के शीर्ष छतरी के निकट एसडीआरएफ के सहयोग से श्री नृसिंह बदरी का ध्वज चढ़ाया। साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल एवं श्री नृसिंह मंदिर के साथ मंदिर परिसर में एसडीआरएफ तथा आईटीबीपी प्रथम वाहिनी जोशीमठ के सहयोग से दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर भगवान राम जी के मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मंदिर समिति के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने तथा पूजा -अर्चना हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये है ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान राम जी के मंदिर की अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल,श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा श्री उद्धव जी तथा श्री कुबेर जी के शीतकालीन निवास योग बदरी पांडुकेश्वर में भी तैयारियां शुरू हो गयी है । इस क्रम में मंदिर समिति ने सोमवार को एसडीआरएफ के सहयोग से श्री नृसिंह मंदिर के शीर्ष पर नया ध्वज चढाया तथा स्वच्छता अभियान भी चला आज मंगलवार को भारत मंदिर के दीवारों पर सीढ़ियों तथा रस्सियों से चढ़कर स्वच्छता अभियान चलाया।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा सदस्य वीरेंद्र असवाल ने एसडीआर एफ एवं आईटीबीपी का आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत,पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, संदेश मेहता, प्रबंधक अजय सती अनसुया नौटियाल, आशीष नंबूदरी, विकास सनवाल सहित सभी कर्मचारी तथा एसडीआरफ एवं आईटीबीपी के अधिकारी- जवान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ से श्री नृसिंह मंदिर में ध्वज चढाने तथा स्वच्छता अभियान हेतु पत्राचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top