Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
Emperor Ashoka: From Conquest to Peace
Emperor Ashoka: From Conquest to Peace
कानपुर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए
पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश: गंगा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश: गंगा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश:  एम्स ऋषिकेश के समीप बैराज स्थित ओम घाट पर सोमवार शाम गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान शुरू कर दिया है, जो देर शाम तक जारी रहा।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ऋषिकेश कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ओम घाट पर एक किशोर गंगा में डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम डीप डाइविंग उपकरणों और रेस्क्यू संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन शर्मा (12 वर्ष) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर-29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश, अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया।

एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल और डाउनस्ट्रीम के संभावित क्षेत्रों में डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। सर्च अभियान लगातार जारी है।

घटनास्थल पर ऋषिकेश पुलिस और जल पुलिस भी मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ का सहयोग कर रही हैं।

Back To Top