Headline
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

हरदोई में फर्जी शादी के नाम पर ठगी का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, एक हजार रुपये का था इनाम

नीति घाटी में ठंड से जमे नदी, नाले व झरने, पर्यटक आने से खुली कई दुकानें व होम स्टे

पर्यटक हुए रोमांचित 

नजारों को कैमरे में कैद करते नजर आए पर्यटक 

चमोली। कड़ाके की ठंड के बाद भी पर्यटक नीती घाटी के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। यहां बहने वाली नदी, नाले व झरने ठंड से जम रहे हैं और इन्हें देखकर पर्यटक काफी रोमांचित हो रहे हैं। पर्यटक आने पर इन दिनों यहां कई दुकानें भी खुली हैं और होम स्टे भी खोले गए हैं।

अब पर्यटक नीती घाटी का रुख कर रहे हैं। रात का तापमान माइनस में जाने से यहां बहने वाले अधिकांश झरने नदियां व गदेरे जमने लग गए हैं।

पर्यटक इन जमे झरनों के पास खूब सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। घाटी में इस समय दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगह के पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं पर्यटकों की तादाद बढ़ने से नीती घाटी के कई गांवों में इन दिनों दुकानें खुली हुई हैं।

इस समय पूरी घाटी के लोग अपने शीतकाल प्रवास पर आ जाते हैं। पिछले सालों तक इस समय घाटी में कोई ग्रामीण दिखाई नहीं देता था। मगर इन दिनों गमशाली, मलारी सहित कई गांवों में दुकानें और होम स्टे खुले हुए हैं जिससे पर्यटकों को खाने-पीने से लेकर रात्रि विश्राम में दिक्कत नहीं आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top