Headline
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘नाचे सिकंदर’ हुआ रिलीज, बेहतरीन डांस मूव्स से छाए अभनेता

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का गाना ‘नाचे सिकंदर’ रिलीज हो गया है। गाने ने आते ही फैंस के बीच हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसकी वजह से प्रशंसक पहले से ही काफी ज्यादा उत्साहित थे।

बेहतरीन डांस मूव्स से छाए सलमान
इस गाने में सलमान अपने खास अंदाज और जोरदार डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छा गए हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस से उनका भरपूर साथ दिया है। गाने के हुक स्टेप्स मशहूर ‘डबके’ डांस से प्रेरित हैं।

तुर्की के डांसरों ने गाने को बनाया खास
शानदार सेट्स और तुर्की के मशहूर डांसर्स की मौजूदगी ने इसे गाने में चार चांद लगा दिए हैं। कोरियोग्राफर अहमद खान ने इसमें तुर्की स्टाइल जैसा फील डाला है, जिसकी वजह से गाना और भी ज्यादा खास बन गया है।

कब रिलीज होगी ‘सिकंदर’
गाने का म्यूजिक जैम8 ने तैयार किया है। समीर ने इसके बोल लिखे हैं। इसे अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाजों से सजाया है। फिल्म की बात करें तो सलमान की ‘सिकंदर’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top