Headline
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ

आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत

वाहन चोरी का खुलासा, 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा

एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं

दून में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 34.75 ग्राम स्मैक बरामद

बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली। विश्वविख्यात निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा के परिवार पर एक और दुख की खबर सामने आई है। जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष की थीं।

जानकारी के अनुसार, श्यामा देवी राणा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले कई दिनों से दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

परिवार के लिए यह बेहद भावुक क्षण है, क्योंकि बताया जा रहा है कि बेटे जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद ही मां श्यामा देवी राणा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। संयोग से जसपाल राणा के जन्मदिन के दिन ही मां के निधन की खबर सामने आई।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के बड़े नामों में शामिल रहे हैं। उन्होंने देश को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवान्वित किया और बाद में कोच के रूप में भी खिलाड़ियों को तैयार किया। उनके निधन के बाद अब उनकी मां के जाने से परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है।

Back To Top