Headline
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

श्रीराम मंदिर में लगेगा रामेश्वरम से आया छह क्विंटल का घंटा, 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी आवाज

श्रीराम मंदिर में लगेगा रामेश्वरम से आया छह क्विंटल का घंटा, 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी आवाज

अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर में रामेश्वरम से भेंट स्वरूप आया छह क्विंटल वजन का एक अद्भुत एवं विशाल घंटा लगाया जाएगा जिसकी आवाज मंदिर से 10 किलोमीटर के दायरे में सुनाई देगा। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जिस कार्यशाला में पत्थरों की तराशी और नक्काशी की जा रही है उसी कार्यशाला में सुदूर दक्षिण में तमिलनाडु के रामेश्वरम के सुप्रसिद्ध रामनाथ स्वामी मंदिर की ओर से आया यह 613 किलोग्राम वजन का भव्य घंटा रखा है।

कार्यशाला में उपस्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि यह घंटा अष्टधातु का बना हुआ है। इतने बड़े घंटे में किसी तरह का कोई जोड़ नहीं है। यह एक ही बार में तैयार किया गया है। उनका कहना है कि जब यह घंटा बजेगा तो 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देगी। बताया गया है कि इस घंटे को प्राण प्रतिष्ठा के दो तीन दिन पहले लगा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अयोध्या धाम से अयोध्या छावनी की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। इससे यह जाहिर है कि इस समय पूरे अयोध्या की परिधि 10 किलोमीटर से अधिक नहीं है। इसलिए जब घंटा बजेगा तो इसकी गूंज है पूरे अयोध्या वासियों को सुनाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top