Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

ट्रंप पर हमले के बाद फिर चली गोलियां, अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत

ट्रंप पर हमले के बाद फिर चली गोलियां, अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ, कि अमेरिका से एक और गोलीबारी का मामला सामने आ गया. बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई; जबकि 9 अन्य लोग जख्मी हुए हैं. एक अन्य गोलीबारी मामले में एक बच्चे समेत 3 और लोगों की जान चली गई.

नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 की मौत
बर्मिंघम पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटना 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक में एक नाइट क्लब के बाहर हुई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की. लेकिन तब तक चार लोग अपनी जान गवा चुके थे. पुलिस को नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर एक व्यक्ति और दो महिलाओं की लाशें क्लब के अंदर मिलीं.

दूर सड़क से की नाइट क्लब पर फायरिंग
अधिकारी ने आगे कहा कि इस घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फायरिंग को लेकर जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां चलाईं. संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी जांच में बर्मिंघम पुलिस की सहायता कर रहे हैं.

घर के बाहर भी हुई फायरिंग, तीन लोगों की मौत
इससे पहले शनिवार को बर्मिंघम में एक घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. यह घटना इंडियन समर ड्राइव के 1700 ब्लॉक में शनिवार शाम 5:20 बजे हुई थी. जानकारी के अनुसार, घर के बाहर एक वाहन पर गोलीबारी की गई थी, जिससे वाहन में सवार 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक में एक पुरुष, महिला और एक छोटा लड़का था, जो लगभग 5 साल का था. पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top