Headline
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने, सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जनपद में एनएच-107ए, एनएच-109, एनएच-07 (75 आरसीसी), एनएच-07 (एनएचआईडीसीएल), एनएच-109के और एनएच-107बी सहित कुल छह राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इन मार्गों पर अब तक 359 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 92 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 267 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सभी चिन्हित अतिक्रमणों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने, हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स द्वारा नियमित निरीक्षण करने तथा नगर पालिका क्षेत्रों में नए अतिक्रमण नहीं होने देने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने सभी विभागों को अपनी परिसंपत्तियों एवं सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार का नया अतिक्रमण न होने देने की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता अनुसार दिशा-सूचक संकेतक, चेतावनी बोर्ड, क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टिव टेप एवं अन्य सुरक्षा संरचनाओं की स्थापना और अनुरक्षण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top