Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

खेल मंत्री रेखा आर्या का मुख्य सचिव को सुझाव, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में ही हों

खेल मंत्री रेखा आर्या का मुख्य सचिव को सुझाव, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में ही हों

देहरादून। राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर, सूबे की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक पत्र लिख मुख्य सचिव को यह सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु उनकी अध्यक्षता में गठित ‘हाई पावर कमेटी’ की आगामी समस्त बैठकें ‘राष्ट्रीय खेल सचिवालय’ में ही आयोजित की जाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में बैठकों के संचालन से यहां चल रही आयोजन की तैयारियों और खेल अवस्थापना कार्यों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी अधिकारियों को मुख्य सचिव का कुशल प्रशासकीय अनुभव भी प्राप्त होगा।

मंत्री रेखा आर्या के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वयं उनके द्वारा भी, राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी सभी बैठकों को ‘राष्ट्रीय खेल सचिवालय’ में ही आहूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक टीम की तरह इस आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और निश्चित ही हम सभी के प्रयास, देवभूमि को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने में निर्णायक सिद्ध होंगे। आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक होना है और यह पहली बार है जब उत्तराखंड इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top