Headline
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन रहा फीका, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन रहा फीका, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

सिनेमा प्रेमियों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा, जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो बड़ी फिल्मों की एंट्री हुई। एक तरफ थी ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसकी जबरदस्त चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, फिल्म की शुरुआत ठीकठाक रही लेकिन दूसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली।

दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट

ओपनिंग डे पर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन शुक्रवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म सिर्फ 3.62 करोड़ रुपये ही कमा सकी। यह पहले दिन के मुकाबले आधे से भी कम है, जो मेकर्स के लिए चिंता की बात है।

दो दिनों की कमाई

दो दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 12.87 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ की मजबूत पकड़ के सामने यह फिल्म शुरुआती वीकेंड में ही कमजोर पड़ती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है।

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ इसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में हैं। इसे करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है।

कहानी की झलक

कहानी सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी अपनी प्रेमिका अनन्या (सान्या मल्होत्रा) से बेहद प्यार करता है लेकिन उसका प्रपोजल रिजेक्ट हो जाता है। वहीं, तुलसी का रिश्ता भी अपने प्रेमी विक्रम (रोहित सराफ) से टूट जाता है। किस्मत का खेल ऐसा है कि अनन्या और विक्रम एक-दूसरे से शादी करने वाले होते हैं। ऐसे में अपने खोए हुए प्यार को वापस पाने के लिए सनी और तुलसी मिलकर एक नया प्लान बनाते हैं।

(साभार)

Back To Top