Headline
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आजमगढ़ में पूर्व बर्खास्त सिपाही का घर में फंदे से लटका मिला शव, गांव में मची सनसनी

लुधियाना में सोने के गहनों के लिए दोस्त की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; छप्पर में फेंका शव

रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,  पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पाला और कोहरे का अलर्ट, दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं

‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से फिल्म में महाकाव्य रामायण को कथित रूप से विकृत तरीके से दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की आवश्यकता नहीं मानी।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि फिल्म में रामायण की मूल कथा और उसके स्वरूप को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और निर्माताओं ने अपनी समझ के अनुसार महाकाव्य को पर्दे पर उतारा है।

अदालत ने यह भी कहा कि रामायण की अलग व्याख्या रखने वाले लोग चाहें तो अपनी समझ के मुताबिक फिल्म बना सकते हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को अपना समय बर्बाद नहीं करने की चेतावनी भी दी।

शीर्ष अदालत के इस रुख के बाद फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है।

Back To Top