Headline
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही
करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक

सूर्या की कंगुवा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक आंख वाले बॉबी देओल को देख थर्रा उठेंगे दर्शक

सूर्या की कंगुवा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक आंख वाले बॉबी देओल को देख थर्रा उठेंगे दर्शक

सूर्या के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि साउथ सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कंगुवा का ट्रेलर रिलीज कर गया है। यह फैंटसी ड्रामा तभी से चर्चा में है, जबसे इसका ऐलान किया गया है। वहीं जब फिल्म से मेकर्स ने एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी किए तो इसे देखकर फैंस की उत्सकुता और भी बढ़ गई। अब दर्शकों के बीच जब फिल्म के ट्रेलर ने दस्तक दे दी है तो इसे भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंगुवा का निर्देशन साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक शिव ने किया है और इसमें सूर्या के साथ बॉबी देओल, दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कंगुवा के ट्रेलर की बात की जाए तो इसकी शुरुआत आदिवासी लोगों के सीन से होती है। जो, बॉबी देओल के साथ युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। सूर्या के चरित्र को एक क्रूर साहसी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। इसी के साथ साउथ सुपरस्टार पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी में भी हैं। अगर ये कहें कि ये ट्रेलर पूरे भारत में सूर्या की दहाड़ है, तो गलत नहीं होगा। ट्रेलर में प्रीहिस्टोरिक लोगों और भविष्य दोनों को खूबसूरती से दर्शाया गया है। ऐसी इमेजिनेटिव और डेयरिंग प्रोजेक्ट केवल दक्षिण से ही आ सकती थी।

इससे पहले हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। सूर्या ने सोशल मीडिया के ही जरिए इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कंगुवा 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने एक पोस्टर के साथ यह ऐलान किया, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल आमने-सामने नजर आ रहे हैं और उनके पीछे धुआं और ढेरो लोग दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top