Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

विपक्ष की सभी पार्टियों के नेताओं पर तलवार

विपक्ष की सभी पार्टियों के नेताओं पर तलवार

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई। विपक्ष की सभी पार्टिंयों के नेताओं पर तलवार लटकी है। विपक्ष की कोई पार्टी नहीं बची है, जिसके नेता या नेताओं के परिजनों को समन नहीं जा रहा है या पूछताछ नहीं हो रही है या उसके यहां छापा नहीं पड़ रहा है। छोटे से लेकर बड़े नेता तक केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई में उलझे हैं। चुनाव की घोषणा एक-डेढ़ महीने में होने वाली है और उससे पहले सभी पार्टियों के नेता कानूनी कार्रवाई में लगे हैं। कांग्रेस के लिए बड़े महत्व का काम करने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा से ईडी ने जमीन से जुड़े एक मामले में पूछताछ की है। राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेता और पिछली सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी के यहां जल जीवन मिशन में कथित घोटाले को लेकर ईडी ने छापा मारा है। इसी तरह पंजाब में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को एक कथित घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में शामिल कर दिया गया है।

कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी पर भी शिकंजा कसा है। उसके दो बड़े नेता- मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में बंद हैं। शराब नीति में हुए कथित घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार समन मिल चुके हैं। केजरीवाल चौथे समन पर भी हाजिर नहीं हुए हैं। अब उनको पांचवां समन जारी होगा। उधर झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी की पूछताछ होनी है। उनको आठ समन भेजे गए थे तब जाकर पूछताछ का समय तय हुआ है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी रहे एक व्यक्ति को कोरोना के समय हुए कथित खिचड़ी घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। के चंद्रशेखर राव की बेटी  कविता को भी दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले में समन जारी हुआ था। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिछले समन पर ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। उनको फिर कभी भी समन जारी हो सकता है। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के मामले में लालू प्रसाद के परिवार के पांच सदस्य आरोपी बनाए जा चुके है। उधर पश्चिम बंगाल में भी हर हफ्ते छापे पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top