Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर रिलीज, गोधरा कांड का असली सच अब आएगा सामने

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर रिलीज, गोधरा कांड का असली सच अब आएगा सामने

27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का टीजर फाइनली सामने आ गया है. जिसमें 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी और राशि खन्ना जर्नलिस्ट के किरदार में हैं और इस घटना की गुत्थी सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस स्टेशन पर साबरमती एक्प्रेस में आग लग गई थी जिसमें अयोध्या से लौट रहे कई तीर्थ यात्रियों की जान चली गई थी।

टीजर की शुरुआत कोर्ट रुम से होती है जहां विक्रांत इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं. ब्रैकग्राउंड में नरेटर कहता है हर देश के इतिहास में एक ऐसा वक्त आता है जो सबकुछ बदल देता है। अमेरिका के लिए वो 9/11 था. और भारत के लिए वैसा ही एक वक्त दस्तक देने वाला था. जिसके बाद 27 फरवरी 2002 को हुई साबरमती घटना की झलक दिखाई जाती है।

टीजर में विक्रांत के डायलॉग वाकई कमाल के हैं. साबरमती घटना की झलक दिखाने के बाद विक्रांत का एक डायलॉग है जिसमें वे कहते हैं, गोधरा का सच खाके बैठ गए, एक दिन देश का बच्चा बच्चा जवाब मांगेगा तुमसे. जिसके बाद राशि का डायलॉग है, इस देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, एक चिंगारी लगेगी और लाखों घर जलेंगे. टीजर के आखिर में विक्रांत का कोर्ट रुम में एक सीन है जिसमें वे कहते हैं, हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है जज साहब, आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी जानता है।

12वीं फेल में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने के बाद विक्रांत मैसी ने द साबरमती रिपोर्ट में भी शानदार परफॉर्मेंस दी है. इस फिल्म में वे एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं जिनके साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी. वहीं जवान फेम रिद्धी डोगरा भी फिल्म में अहम रोल में हैं. बता दें द साबरमती रिपोर्ट को एकता कपूर और शोभा कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। इसका निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है. यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है जो सत्य घटना पर आधारित है ये घटना क्यों और कैसे हुई इसका पता फिल्म देखने के बाद ही लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top