Headline
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

बारिश और आपदा के चलते तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह स्थगित

बारिश और आपदा के चलते तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह स्थगित

कैबिनेट मंत्री ने कहा— हालात सामान्य होने पर नई तारीख की घोषणा होगी

देहरादून। पूरे प्रदेश में भारी बारिश और आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी राज्य स्तरीय तीलू रोतैली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रदेश सरकार उचित समय पर इन पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम जारी करेगी ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन इस साल अभी प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते जनहानि हुई है और हालात सामान्य नहीं है। इस कारण इस पुरस्कार की विजेता को सम्मानित करना अभी संभव नहीं हो पाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार का वितरण भी अभी स्थगित कर दिया गया है। इन दोनों पुरस्कारों का वितरण 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित होने वाले समारोह में किया जाना था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार के सभी अंग अभी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपदाग्रस्त इलाकों में राहत कार्य पहुंचने में व्यस्त हैं। इस कारण अभी इन पुरस्कारों का वितरण समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मौसम में सुधार होने पर जल्दी ही इन दोनों पुरस्कारों के वितरण समारोह की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top