Headline
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
जींद के जुलाना में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर
जींद के जुलाना में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन

कोटद्वार में अगले सप्ताह से शुरू होगी टेलीमेडिसन सेवा, एम्स ऋषिकेश ने किया सफल ट्रायल

कोटद्वार में अगले सप्ताह से शुरू होगी टेलीमेडिसन सेवा, एम्स ऋषिकेश ने किया सफल ट्रायल

कोटद्वार। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज 17 जुलाई, 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश द्वारा टेलीमेडिसन सेवा का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान चिकित्सकीय परामर्श एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा।

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस सेवा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बार-बार ऋषिकेश या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में टेलीमेडिसन सेवा नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से मरीज एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परामर्श प्राप्त कर सकेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए एम्स ऋषिकेश एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टेलीमेडिसन सेवा क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने निकट उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह, डॉ. विवेक मलिक, डॉ. हेमंत, डॉ. धीरज, इंजीनियर नवीन शर्मा, रजत भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back To Top