Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

राज्यपाल ने किया ‘She for STEM’ कार्यक्रम का शुभारंभ

राज्यपाल ने किया ‘She for STEM’ कार्यक्रम का शुभारंभ

महिलाओं की विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भागीदारी को नई दिशा

देहरादून।  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और विज्ञानशाला इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में ‘She for STEM’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में राज्यपाल ने ‘She for STEM’ की महत्वता को रेखांकित करते हुए इसे महिलाओं के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे न केवल उनके करियर में अवसर बढ़ेंगे बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में बेटियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचान मिलेगी, बल्कि समाज को भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी संभावनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास और उसकी वैश्विक स्थिति को सशक्त बनाने में सहायक होगी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘She for STEM’ जैसे कार्यक्रम उत्तराखण्ड को एक नई दिशा देंगे और देश व प्रदेश को विश्व गुरु बनने की दिशा में मजबूती प्रदान करेंगे।

इस दौरान राज्यपाल द्वारा द्वारा STEM के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला वैज्ञानिकों के सम्मान किया गया। समानित की गई महिला वैज्ञानिकों में बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ की डॉ० बिनीता फर्त्याल, फोर्ब्स एशिया की निधि पंत, शिक्षाविद् डॉ० रीमा पंत, आई०आई०टी० दिल्ली से डॉ० मनीषा ठाकुरती, व जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, बेंगलुरु की डॉ० जयश्री सनवाल शामिल रही। राज्यपाल द्वारा इस मौके पर यूकॉस्ट के डिजिटल स्पेस का उद्घाटन किया गया। इस डिजिटल स्पेस के अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी, STEM लैब व लैब ऑन व्हील योजनाएं संचालित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम के संयोजक यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत ने इस दौरान बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। उद्घाटन सत्र के अंतिम पड़ाव में डॉ विजय वेणुगोपाल, सह-संयोजक, विज्ञानशाला इंटरनेशनल द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों एवं मौजूद सभी वैज्ञानिकों व शोधार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में डॉ विनीता फर्त्याल, विज्ञानशाला इंटरनेशनल की सी०ई०ओ० डॉ० दर्शाना जोशी, व यूकॉस्ट के तमाम वैज्ञानिक एवं कर्मचारी ब तमाम छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जे बी आई टी कालेज, तुलाज इंस्टीट्यूट, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून और विभिन्न शिक्षण और शोध संस्थानों के 200 से अधिक छात्र छात्राओं, विज्ञानशाला के प्रतिभागियों और यूकास्ट, विज्ञान केन्द्र देहरादून के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top