Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

बिना डिफ्रॉस्ट किए साफ होगा फ्रिज में जमा बर्फ, बस करना होगा यह काम

बिना डिफ्रॉस्ट किए साफ होगा फ्रिज में जमा बर्फ, बस करना होगा यह काम

फ्रिज तो ऐसी चीज बन चुका है, जिसके बिना घर के कई अटक जाते हैं. अब चाहे पानी ठंडा करना हो या खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखना. वहीं, बर्फ भी जमाना होता है, लेकिन इन तमाम कामों के बीच फ्रीजर में काफी ज्यादा बर्फ जम जाता है, जिसे साफ करने में पसीने छूट जाते हैं. आइए आपको फ्रीजर की बर्फ साफ करने के ऐसे तरीके बताते हैं, जिसके लिए डिफ्रॉस्ट भी नहीं करना होगा।

डिफ्रॉस्ट करने से होता है यह नुकसान
अब आप सोच रही होंगी कि फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करके आसानी से साफ किया जा सकता है तो बेवजह की मगझमारी क्यों करें, लेकिन अगर आप फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करती हैं तो फ्रिज की कूलिंग भी बंद हो जाएगी. इससे फ्रिज में रखे फल-सब्जियां और खाने-पीने का सामान खराब होने का खतरा रहेगा. अब हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाने के लिए आपको फ्रीजर डिफ्रॉस्ट नहीं करना पड़ेगा।

गरम पानी की बाल्टी आएगी काम
अगर आपके फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले आपको प्लास्टिक की छोटी बाल्टी में तेज गरम पानी लेना होगा. आपको यह ध्यान रखना होगा कि बाल्टी इतनी बड़ी हो कि फ्रीजर में आसानी से आ जाए. गरम पानी से भरी इस बाल्टी को आप फ्रिजर के अंदर रख दीजिए. कुछ ही देर में पूरा बर्फ साफ हो जाएगा।

छोटी बाल्टी नहीं हो तो क्या करें
अगर आपके घर में छोटी बाल्टी नहीं है तो आप कॉफी मग का भी सहारा ले सकती हैं. आपको कॉफी मग में गरम पानी भरना है और उसे धीरे-धीरे फ्रीजर में डालना है. इससे कुछ ही देर में फ्रीजर का बर्फ साफ होने लगेगा।

लकड़ी का चम्मच आएगा काम
कई बार फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ बन जाता है, जो गरम पानी से भी आसानी से साफ नहीं हो पाता है. ऐसे में आप गरम पानी डालने के साथ-साथ लकड़ी के चम्मच की मदद से बर्फ साफ कर सकते हैं. इससे कुछ ही देर में फ्रीजर का सारा बर्फ साफ हो जाएगा और आपको उसे डिफ्रॉस्ट भी नहीं करना पड़ेगा।

हेयर ड्रायर भी कर सकता है मदद
अगर आप बार-बार गरम पानी नहीं करना चाहती हैं और आपके पास हेयर ड्रायर है तो आप उससे भी फ्रीजर का बर्फ साफ किया जा सकता है. आपको नॉर्मल स्पीड पर हेयर ड्रायर चलाना होगा और कुछ ही देर में फ्रीजर से बर्फ लापता हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top