Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

परेड ग्राउंड में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के द्वितीय चरण का शुभारंभ

परेड ग्राउंड में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के द्वितीय चरण का शुभारंभ

क्षमा बंसल ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। परेड ग्राउंड में द्वितीय चरण की सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी एवं पिट्टू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी श्रीमती क्षमा बंसल ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती क्षमा बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह भव्य आयोजन संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का एक व्यापक अभियान है। यह पहल आगामी ओलंपिक में भारत की सशक्त भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के साथ राष्ट्र निर्माण को नई गति देगी।

कार्यक्रम में युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने कहा कि सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी जैसे आयोजन छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने इसे युवा शक्ति को दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बताया।

आज खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में विधानसभा चकराता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रायपुर द्वितीय और सहसपुर तृतीय स्थान पर रही।

अंडर-19 बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में विधानसभा विकासनगर ने प्रथम, राजपुर ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की पिट्टू प्रतियोगिता में विधानसभा सहसपुर प्रथम, रायपुर द्वितीय तथा चकराता तृतीय स्थान पर रही।

अंडर-19 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विधानसभा विकासनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मसूरी द्वितीय और रायपुर तृतीय स्थान पर रही।

पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप दुग्गल, समाजसेवी एवं युवा नेता सिद्धार्थ बंसल, संबंधित अधिकारी, कोच एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Back To Top